पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर से डेढ़ लाख के जेवर पार

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर से डेढ़ लाख के जेवर पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|चरोदा इलाकेमें शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर पार कर दिए। आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर चरोदा निवासी डी संभेश्वर राव अपनी प|ी के साथ टूर पर पुणे गया हुआ था। उसने घर की चाबी अपने पड़ोसी वीरेंद्र सिंह को दी थी। 12 सितंबर की सुबह घर का ताला टूटा हुआ मिला। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना राव को दी। राव 14 सितंबर की सुबह भिलाई पहुंचे और छानबीन की तो पता चला घर से सोने-चांदी के जेवर पार हुए हैं।