- Hindi News
- शिकायत : नेत्रहीन विद्यालय से पालक ले जाने लगे बच्चे
शिकायत : नेत्रहीन विद्यालय से पालक ले जाने लगे बच्चे
भिलाई|कैंप क्षेत्रस्थित दिव्य ज्योति विद्यालय में बच्चों को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत और आक्रोशित मोहल्ले वासियों द्वारा विरोध के बाद पालक अपने बच्चों को विद्यालय से घर ले जाने लग हैं। यहां एक बच्ची से छेड़छाड़ की भी शिकायत थी, जो प्रारंभिक जांच में सही नहीं पाई गई। बाकी की जांच जारी है। विद्यालय के संचालक विजयकांत और उसके बेटे श्रेयस को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बिठा दिया था। उन्हें अब छो़ड दिया है। विद्यालय सामुदायिक भवन में संचालित हैं। संचालक को भवन खाली करने कहा गया था, लेकिन भवन अभी खाली नहीं हुआ है।