पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल ऑपरेटरों का विवाद, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

केबल ऑपरेटरों का विवाद, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें केबल ऑपरेटरों का विवाद थमता नजर नहीं रहा है। शनिवार को केबल व्यवसायियों के आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक पक्ष द्व‌ारा चक्काजाम के बाद रविवार को एक पक्ष ने थाने में कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार ज्ञापन भिलाई दुर्ग केबल ऑपरेटर संघ ने सौंपा। कहा गया है कि केबल ऑपरेटर स्वतंत्र हैं। वे शहर के किसी भी नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। ऐसे में उनके प्रसारण क्षेत्र में पाइंटर बनाना और हस्तक्षेप करना गैर कानूनी है। कुछ लोग पुराने केबल ऑपरेटरों के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को पाइंटर बनाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

झगड़ा ऑपरेटरों का परेशानी झेल रहे लोग

केबलऑपरेटरों के आपसी झगड़ों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले एक माह से केबल का ठीक से प्रसारण नहीं हो रहा है। एक दर्जन चैनल बंद हैं। अभी रायपुर चैंपियन लीग मैच हो रहा है। जिसमें देश विदेश के खिलाड़ी आए हुए हैं।

केबल ऑपरेटरों का विवाद थमता नजर नहीं रहा है। दूसरे दिन एक पक्ष ने छावनी थाने में सौंपा ज्ञापन।