दिनभर तेज धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश
रविवारको मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला। सुबह तेज धूप निकली, जो साढ़े चार बजे तक रहीं। इसके कारण दिनभर गर्मी का एहसास हुआ। फिर अचानक शाम पांच बजे काले बादल छाने लगे। शाम साढ़े छह बजे से बारिश शुरू हो हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के विज्ञानियों की माने तो सोमवार को भी मौसम रविवार जैसे बदल सकता है। दिनभर धूप के बाद शाम को काले बादल छाए रहेंगे। इस बीच हल्की बारिश की संभावना भी है। ऊपरी हवा में चक्रवात है।
बंगाल और ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके कारण हल्की बारिश हो सकती है। रविवार की धूप काफी तेज थी। पिछले तीन दिनों में इतनी तेज धूप नहीं हुई। इसलिए लोग दिनभर गर्मी से परेशान होते रहे।