- Hindi News
- बीएसपी कर्मी मनोहर होंगे लोक कला रत्न अवार्ड से सम्मानित
बीएसपी कर्मी मनोहर होंगे लोक कला रत्न अवार्ड से सम्मानित
भिलाई|भारतीय दलितसाहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की ओर से बीएसपी कर्मी मनोहर लाल जंघेल को लोक कला र| अवार्ड दिया जाएगा। श्री जंघेल को यह सम्मान 8 अक्टूबर को धमतरी में दिया जाएगा। बीएसपी विधि विभाग में कार्यरत होने के बावजूद उनकी कला साधना लगातार जारी है। वे छत्तीसगढ़ी लोककला के आयोजनों में बेंजो एवं हारमोनियम बजाते हैं। उन्होंने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के साथ भी अनेक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। उनके सांस्कृतिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
मनोहर लाल