पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक सम्मान समारोह 20 को

शिक्षक सम्मान समारोह 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. नगरपालिका परिषद चरोदा क्षेत्र के स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षक स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह 20 सितंबर को होगा। समारोह का आयोजन परिषद की अध्यक्ष सीता साहू के संयोजन में हो रहा है। कार्यक्रम मंगल भवन भिलाई-3 में होगा। पहले यह कार्यक्रम 13 सितंबर तय थी, लेकिन किसी कारण से इसे स्थगित किया गया। सम्मानित होने वालों में 8 सेवानिवृत्त शिक्षक और 95 उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक परसराम साहू का भी सम्मान किया जाएगा।