- Hindi News
- सेट परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंत्री प्रेमप्रकाश से की मुल
सेट परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंत्री प्रेमप्रकाश से की मुलाकात
भिलाई|सेट (स्टेटएलिजिबलिटी टेस्ट) परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने कहा कि सैट परीक्षा पिछले दिनों हुआ था। परिणाम भी घोषित हो चुका है, लेकिन उसका प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में सहायक प्राध्यापक के सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। विज्ञापन में सैट का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य किया गया है। प्रमाण पत्र नहीं होने से अभ्यर्थी सहायक प्राध्यापक की लिखित परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने मंत्री पांडेय को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संदीप ठाकुर, अतुल अग्रवाल, रमाकांत देशलहरा और प्रवीण धुरंधर समेत अन्य मौजूद थे।