पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 16 कालीबाड़ी में लगा आधार कार्ड शिविर 29 तक चलेगा

वार्ड-16 कालीबाड़ी में लगा आधार कार्ड शिविर 29 तक चलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|नगर निगमभिलाई द्वारा आधार कार्ड पंजीयन फोटोग्राफी शिविर वार्ड-16 कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड में 14 सितंबर से लगाया गया है। यह शिविर 29 सितंबर तक चलेगा। इस वार्ड में 14110 व्यक्तियों की फोटोग्राफी करने का लक्ष्य रखा गया। वार्ड 18 में गणना ब्लॉक 243 से 266 तक कुल 24 गणना खंड में विभक्त कर फोटोग्राफी का तारीख तय की जाएगी। इस कार्य के लिए 5 सत्यापनकर्ता अधिकारी जिसमें त्रिलोचन देशमुख, उत्तम ताम्रकार, सुदेश कुलदीप एवं महिला बाल विकास से सिंधु पगारे, ताज बेगम को आधार पंजीयन फार्म का शिविर स्थल में सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त एचके चंद्राकर ने बताया कि इस शिविर में केवल वार्ड-16 के ही निवासी फोटोग्राफी करवा सकते हैं, दूसरे वार्ड का इस शिविर में नहीं होगा।