सुबह बारिश, मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा
दोदिनों से आसमान पर छाए बादलों के कारण आज सुबह ट्विनसिटी में हल्की बारिश हुई। कुछ देर की बारिश के कारण दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड रही। मच्छरों के लिए मौसम पहले से ही अनूकूल बना हुआ था। बारिश से यह अनूकूलन और बढ़ेगा। इससे मलेरिया के मरीज बढ़ेंगे। अगले दो दिनों तक सुबह में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे कैसे रहेगा मौसम
आनेवाले एक सप्ताह तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी हवाओं का प्रभाव अधिक होने के कारण न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक गिर सकता है, जिसके कारण सुबह और शाम को ठंड की स्थिति बनी रहेगी।
इसलिए हुई बारिश
मौसमविशेषज्ञ जेके इंगले ने बताया इन दिनों पूरे प्रदेश में एक तरफ जहां उत्तरी हवा का प्रभाव है तो निचली हवा में दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण बादल छाए हुए है और बारिश की स्थिति बनी हुई है।
ट्विनसिटी में बुधवार को सुबह 9 से 10 बजे के बीच हल्की बारिश हुई।
विशेषज्ञों की माने तो फरवरी में गर्मी दस्तक दे देती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसका असर गर्मी और बारिश पर देखने को मिलेगा। इस बार इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है।