पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते पकड़ने ताबड़तोड़ अभियान चलाएं: कलेक्टर

कुत्ते पकड़ने ताबड़तोड़ अभियान चलाएं: कलेक्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

^आवारा कुत्तों के लिए डॉग हाउस का काम चल रहा है। 31 मार्च तक कंप्लीट भी हो जाएगा। इसके बाद नसबंदी करेंगे।\\\'\\\' एसकेसुंदरानी, आयुक्त, नगर निगम दुर्ग

^पहले दुर्ग का डॉग हाउस बनेगा। इसके बाद समन्वय बिठाकर भिलाई के लिए काम करेंगे। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट्स से बात हो गई है। जल्द ही वे सब पहुंचने वाले हैं।\\\'\\\' नरेंद्रदुग्गा, आयुक्त, ननि भिलाई

सिटी रिपोर्टर|दुर्ग

ट्विनसिटीमें आवारा कुत्तों का आतंक है। रोजाना तीन से चार लोग कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। कलेक्टर आर. शंगीता ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दुर्ग और भिलाई निगम आयुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, आवारा कुत्तों को रखने के लिए बनाए जा रहे डॉग हाउस में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। जल्द से जल्द इसका निर्माण करें।

भिलाई में डॉग हाउस के लिए जमीन ढूंढने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। इस कार्य में किसी प्रकार की लारपरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों निगम को इसके लिए टीम बनाने के लिए कहा है। आवारा कुत्तों को लेकर दैनिक भास्कर ने लगातार खबर प्रकाशित की। इसके बाद प्रशासन जागा और टीएल की बैठक में कुत्तों के लिए विशेष अभियान चलाने कहा। भिलाई में डॉग हाउस के लिए प्रस्ताव बन गया है। जिसे जल्द ही एप्रूवल मिलेगा।