- Hindi News
- प्रदेश के एकमात्र हॉर्स राइडिंग विंग में जांबाजी का प्रशिक्षण
प्रदेश के एकमात्र हॉर्स राइडिंग विंग में जांबाजी का प्रशिक्षण
आप भी ले सकते हैं प्रशिक्षण
अगरआप भी स्कूल में पढ़ते हैं और एनसीसी के कैडेट्स हैं तो यह प्रशिक्षण आप भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एनसीसी टीचर की मदद से अंजोरा स्थित विंग में संपर्क करना पड़ेगा। आपका नंबर आने पर ट्रेनिंग ले सकेंगे।
एनसीसी कैडेट्स ले रहे ट्रेनिंग
भिलाई|दुर्ग के अंजोरा कॉलेज स्थित हॉर्स राइडिंग सेंटर में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण लेते मिले। उस दौरान यह तस्वीर ली गई। इसमें लगभग 100 से ज्यादा कैडेट्स भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
भिलाई| अंजोरा स्थित वेटरनरी कॉलेज में मौजूद यह विंग पूरे प्रदेश में इकलौता है। इसकी शुरूआत पिछले साल फरवरी माह में ही की गई है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को आर्मी में सिलेक्शन के समय तरजीह दी जाती है।
बुधवार को अंजोरा स्थिति हॉर्स राइडिंग सेंटर की तस्वीर जांबाजी की यही कहानी बयां कर रही है। फोटो- कोमल वर्मा