- Hindi News
- छावनी चौक से हेमू कलाणी चौक तक रोड एलईडी लाइट से जगमगाएगा
छावनी चौक से हेमू कलाणी चौक तक रोड एलईडी लाइट से जगमगाएगा
भिलाई|भिलाई केछावनी चौक से लेकर हेमू कलाणी चौक तक एलईडी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्य के प्रथम चरण में छावनी चौक से बैकुंठधाम दशहरा मैदान तक एलईडी लाईट लग चुकी है और जल्द ही आगे का काम भी पूरा हो जाएगा। सभापति राजेंद्र अरोरा ने 5 फरवरी को गौरवपथ पर लाइट होने की शिकायत निगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा से की थी। जिसके बाद काम शुरू हुआ।