पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों की पुष्टि

स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों की पुष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइन फ्लू का इलाज

शुरुआती लक्षण

स्वाइन फ्लू हो, इसके लिए क्या करें

डॉ. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन दुर्ग

सेक्टर9 अस्पताल में तीन मरीजों को स्वाइन फूल होने की पुष्टि हो गई है। दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू का और संदिग्ध मरीज सामने आया है।

सेक्टर 9 अस्पताल प्रबंधन ने बीते सप्ताह पांच संदिग्ध मरीजों में स्वाइन फ्लू के होने की आशंका के मद्देनजर जांच के लिए स्वैब सैंपल दिल्ली रेनबैक्सी लैब भेजे गए थे। इनमें से तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हो गई है। प्रभावित मरीजों में से एक आईसीयू दो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि पीड़ित मरीजों में से एक का स्वास्थ सामान्य देख अस्पताल प्रबंधन उसे पहले ही डिस्चार्ज कर चुका है। पीडितों में से एक बीएसपी कर्मी बताया जा रहा है। डायरेक्टर इंचार्ज हेल्थ मेडिसिन डा. सुबोध हिरन ने बताया कि स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि होने के बाद मरीज के परिजनों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर लिया गया है। सभी का स्वास्थ सामान्य है।

एकऔर संदिग्ध मरीज मिला

इसीतरह शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज भर्ती है। डॉ राजेश सिंघल के मुताबिक मरीज पैरालाइज है और वेंटिलेटर में है। लिहाजा उसका स्वैब सैंपल लेने फिलहाल संभव नहीं है। वहीं रेनबैक्सी लेब के स्थानीय प्रतिनिधि सतीश चौहान ने बताया कि स्पर्श अस्पताल से स्वाइन फ्लू सैंपल लेने के लिए जरुरी किट स्वाइन फ्लू लैब टेस्ट किट की डिमांड की गई है।

चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के डॉ एमपी चंद्राकर अपोलो बीएसआर अस्पताल के डॉ एपी सावंत ने बताया कि अब तक उनके अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक भी केस नहीं आया है।

ये रहें सावधान

5साल से कम उम्र के बच्चे, 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग गर्भवती महिलाएं। जिन लोगों को निम्न में से कोई बीमारी है, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

{फेफड़ों, किडनी या दिल की बीमारी

{मस्तिष्क संबंधी; न्यूरोलॉजिकल

{कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग

{डायबिटीज

{ऐसे लोग जिन्हें पिछले 3 साल में कभी भी अस्थमा की शिकायत रही हो।

आयुर्वेद में भी इलाज: {4-5तुलसी के पत्ते, 5 ग्राम अदरक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और इतनी ही हल्दी को एक कप पानी या चाय में उबालकर दिन में दो-तीन बार पिएं। {गिलोय (अमृता) बेल की डंडी को पानी में उबाल या छानकर पिएं। {आधा चम्मच हल्दी पौन गिलास दूध में उबालकर पिएं।

{जब भी खांसी या छींक आए, रूमाल या टिश्यू पेपर यूज करें। {थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ साबुन और पानी से धोते रहें। {लोगों से मिलने पर हाथ मिलाने, गले लगने या चूमने से बचें। {शुरुआती लक्षण पर डॉक्टर से संपर्क करें।

{गले में खराश लगातार बढ़ना।

{सिर में भयानक दर्द।

{उनींदे रहना, ज्यादा थकान होना।

{मांसपेशियों में दर्द या अकड़न होना।

{कफ और कोल्ड, लगातार खांसी।

{नाक का लगातार बहना, छींक आना।

दवाई चुकी है, प्रशासन मामले में सतर्क

{ भिलाई में तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। अब आप लोग क्या कर रहे हैं। {{ तीन में नहीं, दो लोगों में पुष्टि की जानकारी मुझे मिली है। इनमें एक का नाम देवेंद्र वर्मा है। दूसरे के नाम संजीव है। अलर्ट जारी किया जा चुका है।

{ बीमारी से निपटने क्या इंतजाम किए गए हैं। {{ सबसे पहले ऐसे व्यक्तियों के संपर्क वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा रही है, कहीं उनमें सर्दी-खांसी बुखार के लक्षण तो नहीं हैं।

{ पहले तो विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर गंभीर नहीं था क्यों। {{ ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम काफी गंभीर हैै। बस रिपोर्ट का इंतजार था।

{ अब क्या करेंगे, इस बीमारी से निपटने। {{ टेमी फ्लू दवा पर्याप्त मात्रा में मंगाई जा चुकी है। जिला अस्पताल में एक अलग से वार्ड बना दिया गया है। जिम्मेदारी डॉ. आरके देवांगन को सौंपी गई है।

{ लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर काफी घबराहट डर है। {{ घबराने डरने जैसी कोई बात नहीं है। यह एक इन्फ्लुएंजा है। एच1एन1 वायरस से यह फैलता है। गर्मी में यह अपने आप समाप्त हो जाता है। लोगों के लिए इतनी सलाह है कि वे ज्यादा भीड़ वाली जगह में जाए।