लाइवलीवुड में मार्च से क्लास
लाइवलीवुडकॉलेज की क्लासेस मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। कॉलेज के लिए सेक्टर-6 स्थित बीएसपी के पुराने स्कूल का चयन किया गया है। जहां मेंटनेंस का काम लगभग पूरा होने को है। फिनिशिंग भी चल रहा है। बुधवार को तकनीकी शिक्षा सचिव अमित अग्रवाल ने कॉलेज की सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, बिना देरी किए भवन का मेंटनेंस किया जाएगा। कॉलेज में जो भी जरूरी सुविधा हो, उसे पूरा किया जाएगा। इसके लिए सचिव अग्रवाल ने तारीख भी दी है। उन्होंने मार्च के अंतिम सप्ताह तक क्लासेस शुरू करने के लिए निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि कॉलेज में ई-क्लासरूम भी खुलेगा। जहां देश के विषय विशेषज्ञ सीधे बच्चों से संवाद करेंगे। इसके लिए प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थाओं से बात चल रही है। निरीक्षण के दौरान आईसीआईसीआई स्किल एकेडमी के प्रमुख भी मौजूद थे। उन्होंने कॉलेज में लगने वाली मशीनों के बारे में सचिव अग्रवाल को जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने सचिव को निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर आर. शंगीता, निगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा और एसके सुंदरानी समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
अभी भी 120 सीटें बची है, एडमिशन के लिए मौका
^लाइवलीवुड कॉलेज में मार्च के अंतिम सप्ताह तक क्लासेस शुरू हो जाएंगी। तकनीकी शिक्षा सचिव अमित अग्रवाल ने निरीक्षण किया है।” शंकरबराठे, नोडल अधिकारी, लाइवलीवुड कॉलेज
ये काेर्स है रोजगार मूलक
लाइवलीवुडकॉलेज में 6 विषय संचालित होंगे। इसमें इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक, एकाउंटिंग एंट टैली, रिपेयर एंड मेंटनेंस ऑफ सेंट्रल एसी प्लांट, रिपेयर एंड मेंटनेंस विंडो इंस्ल्पींट, सेल्स पर्सनल और पेंटर असिस्टेंट के कोर्स कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स इवेंट्स भी होंगे
कॉलेजमें एडमिशन लेने वाले छात्रों को वहीं रहना होगा। यह आवासीय रहेगा। कॉलेज कैंपस में छात्रों के लिए स्पोर्ट्स ग्राउंड भी है। जहां अलग-अलग खेल स्पर्धाएं आयोजित होगी। छात्र यहां क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीवॉल, बास्केटबाल समेत अन्य खेलों का लुत्फ उठाएंगे। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
लाइवलीवुड कॉलेज में छह अलग-अलग कोर्स के लिए 300 सीटें निर्धारित की गई है। इसमें जिले भर के पढ़ाई छोड़ चुके छात्र या इन विषयों में रूचि लेने वाले छात्र एडमिशन ले सकते हैं। अब तक काउंसिलिंग का दौर शुरू हो चुका है। जिसमें 180 सीटों पर एडमिशन हुए हैं। बाकी बचे 120 सीटों पर एडमिशन के लिए तीन अलग-अलग चरणों में काउंसिलिंग होगा। धमधा जनपद पंचायत में 12 फरवरी, पाटन जनपद में 14 और दुर्ग निगम में 18 को काउंसिलिंग होगी।
लाइवलीवुड कॉलेज के निर्माण कार्यों के बारे में अफसरों से जानकारी लेते सचिव अग्रवाल।