पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 फरवरी से होने वाली सीजी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूरी

23 फरवरी से होने वाली सीजी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 23 फरवरी से बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा शुरू हो रही है। जिला शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए 15 और 16 फरवरी को 106 परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। 15 को 59 और 16 को 47 परीक्षा केंद्रों को इन्हें सौंपा जाएगा। इस बार जिले में 10वीं में 24 हजार 71 और 12वीं में 18 हजार 296 छात्र परीक्षा देंगे। इस संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। इस बार की बढ़ोतरी का कारण क्रेडिट योजना बताई जा रही है।

इस बार परीक्षा के लिए 4 और नए केंद्रों की शुरुआत की गई है। इनमें से दो केंद्र धमधा, एक पाटन और एक भिलाई में है। परीक्षा के समय होने वाली किसी भी दिक्कत से बचने के लिए जिले में एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। ये किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

कंट्रोलनं 07882322345

फैक्सनं 2211242

कंट्रोल रूम प्रभारी

महेंद्रठाकुर 9039261859

नवनीतराम 9893215765