पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल महोत्सव में खर्च होंगे 22 लाख

खेल महोत्सव में खर्च होंगे 22 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार जोन में बंटे हैं यूनिवर्सिटी के 69 कॉलेज

प्रदेशके इंजीनियरिंग कॉलेजों में 21 फरवरी से एनुवल स्पोर्ट्स डे इवेंट होगा। इस बार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने खेल महोत्सव के लिए बड़ा बजट पास कराया है। 22 लाख रुपए से 29 खेलों का आयोजन होगा।

यूनिवर्सिटी के इस बजट से सब ताजूब है। जबकि स्पोर्ट्स इवेंट के लिए ग्राउंड भी कॉलेजों का होगा। छात्रों से ही स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए फंड भी काटा गया है। छात्र संघ पदाधिकारियों को भी यह बात जंच नहीं रही है। हालांकि उन्होंने इसका विरोध भी नहीं किया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि, महंगाई बढ़ने की वजह से खेल का बजट भी बढ़ गया है। पिछले साल यूनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स के लिए तकरीबन 18 से 19 लाख खर्च किए थे।

यूनिवर्सिटी ने खेल महोत्सव काे 4 जोन में बांटा गया है। पहले जोन में दुर्ग और राजनांदगांव के 14 कॉलेज शामिल हैं। दूसरे जोन में भिलाई के 15 कॉलेज और तीसरे जोन में रायपुर और जगदलपुर के 22 कॉलेज आते हैं। बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ के 10 कॉलेज को चौथे जोन में है।

जोन में होगा खेल महोत्सव

खेलमहोत्सव दो भागों में बंटा गया है। पहले भाग में जोन के बीच में खेल होंगे। जो 21 फरवरी से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। दूसरे भाग में इंटर जोन खेल होंगे, जो 16 मार्च को शुरू होंगे। 26 मार्च को खत्म होंगे। पहले भाग में चारों जोन के बीच खेल आयोजित होंगे। चारों जोन में जो दो जोन जीतेंगे वे दूसरे भाग में खेलेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।

ये खेल होंगे एनुवल स्पोर्ट्स डे

खेलमहोत्सव में पहला खेल बास्केटबॉल रखा गया है। टेनिस बाल क्रिकेट, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स, चेस, कैरम, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, जूडो, कराटे, हॉकी, तलवारबाजी जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ग्रुप डांस, सोलो डांस, वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग समेत अन्य होंगे।