पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन रखने वाले व्यापारियों पर जुर्माना

पॉलीथिन रखने वाले व्यापारियों पर जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमके स्वच्छता दस्ते ने बुधवार को शहर के 19 व्यापारियों पर दुकान के सामने गंदगी, प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल और बिना खाद्य लाइसेंस के व्यापार करने पर 1900 रुपए का जुर्माना किया। साथ ही दुकानदारों काे हिदायत दी।

निगम पीआरओ ने बताया कि शहर में प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल लगभग बंद हो गया है। इसके साथ ही निगम के अमले द्वारा हिदायत देने के बाद सभी होटलों और दुकानों के सामने डस्टबिन रखवाए गए है। बुधवार को सेक्टर 10 जोनल मार्केट के व्यापारियों को भी प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग को लेकर कार्यवाही की गई। कार्रवाई में निगम अमले ने 20 किलो कैरीबैग जब्त किए गए हैं। उन्हें समझाइश भी दी गई है।

मना कर रहे हैं लोग

निगमद्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ी है और अब लोग दुकानों पर पॉलीथिन बैग लेने से भी मना कर दे रहे है।

शहर 90 प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त

निगमद्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान से शहर की स्वच्छता स्थिति मजबूत हुई है। अधिकारियों ने बताया लगातार हो रही कार्रवाई और सफाई से शहर का 90 प्रतिशत पॉलीथिन मुक्त बनाया जा चुका है। आने वाले कुछ दिनों में निगम का उड़नदस्ता कार्रवाई कर प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह खत्म कर देगा। निगम उड़न दस्ता अमला के प्रतिदिन कार्रवाई से अब लोगों में भी प्लास्टिक कैरी बैग के प्रति मोह भंग हो गया है।