- Hindi News
- शत प्रतिशत हिंदी में काम का लक्ष्य करें प्राप्त : चंद्रसेकरन
शत प्रतिशत हिंदी में काम का लक्ष्य करें प्राप्त : चंद्रसेकरन
भिलाई।बीएसपी 14सितंबर को हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजभाषा वैजयंती सम्मान संकार्य अंचल में पीपीसी, गैर-संकार्य अंचल में नगर प्रशासन विभाग और खदान अंचल में राजहरा खदान समूह को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि सीईओ एस चन्द्रसेकरन ने कहा कि 14 सितंबर को भारत के संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। तब से इस तिथि को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। पिछले वर्ष संसदीय राजभाषा समिति ने लक्ष्य दिया है कि शत-प्रतिशत हिंदी में काम हो जिसका अनुपालन होना चाहिए। यूनीकोड के माध्यम से हिंदी में अधिक काम कर सकते हैं। ईडी पर्सलन एलटी शेरपा ने कहा कि भिलाई उत्पादन के साथ-साथ हिंदी में काम करने में भी अग्रणी यूनिट है। विगत वित्त वर्ष में संयंत्र स्तर पर 51 कार्यशालाएं, 10 विशिष्ट संगोष्ठी/प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन गतिविधियों को जारी रखना है।
सीईटीमें हिंदी पखवाड़ा शुरू: सीईटीमें हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन एसबीआई के विनोद मिश्र ने किया। उन्होंने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान 19 सितंबर को हिंदी टप्पणी लेखन, 22 तारीख को यूनिकोड कार्यशाला, 24 सितंबर को तात्कालिक भाषण स्पर्धा होगी।
एचएससीएलमें कार्यक्रम
एचएससीएलमें हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। इकाई प्रमुख ए. लाहिरी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन पत्र व्यवहारों एवं अन्य कार्यों को हिंदी में करने का संकल्प लिया। इस दौरान राजभाषा संगोष्ठियां, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें इकाई के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को इकाई प्रमुख की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विभन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हिंदी दिवस पर सीईओ ने किया सम्मानित।