पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों पर नजर रखने के लिए 28 से भिलाई में यूएवी बेस कैंप

नक्सलियों पर नजर रखने के लिए 28 से भिलाई में यूएवी बेस कैंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलियोंके कथित राजधानी कहलाने वाले सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के साथ ओड़िसा के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सुरक्षाबल अब यूएवी से नजर रखेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने भिलाई के नंदनी हवाई अड्डे पर बेस कैंप बनाने की मंजूरी दे दी है। 28 फरवरी से यह बेस कैंप दो यूएवी के साथ प्रारंभ कर दिया जाएगा।

दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नक्सल अभियान के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए बड़े पैकेज की मांग की। डॉ. सिंह ने एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज करने केंद्र द्वारा स्वीकृत आठ सीआरपीएफ बटालियनों को शीघ्र तैनात करने पर जोर दिया। अभी हैदराबाद से संचालित होते हैं यूएवी। मार्च तक 12 यूएवी इजरायल शेष|पेज10



सेखरीदने की योजना, इसके जरिए ओड़िसा के नक्सल क्षेत्र भी कवर किए जाएंगे।



तीन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित :

दरअसल, केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों की बजाए छत्तीसगढ़ के लिए इसलिए सबसे ज्यादा प्रतिबद्धता दिखाई है क्योंकि देश में होने वाली घटनाओं में सबसे ज्यादा राज्य के 3 जिलों सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में ही 20 प्रतिशत घटनाएं होती हैं। ऐसे में वर्षों से जो पहल नहीं हो सका था, वह मुख्यमंत्री रमन सिंह की मांग पर महज कुछ घंटों में ही हो गया और इससे बस्तर के विकास का एक नया मार्ग प्रशस्त हो गया है। चूंकि इन जिलों की सीमाएं ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र से लगे होने के कारण माओवादियों को छिपने का मौका मिलता रहता है। बैठक में रेल और सड़क सुविधाओं के विकास के अलावा लोगों को लिखने-पढ़ने की सुख-सुविधाओं और आवासीय छात्रावासों के साथ-साथ बीएसएनएल के बंद पड़े 270 टावरों को तुरंत चालू होने, रेडियो, टीवी और एफएम से लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।

करीब 1200 नक्सली कैडर हैं जंगल में

बताया जा रहा है कि बस्तर के 3 जिलों सुकमा के लगभग 5-6 हजार किमी के क्षेत्रफल में करीब 600-700 माओवादी कैडर, बीजापुर के साढ़े 6 हजार क्षेत्रफल में 400 और दंतेवाड़ा के 3 हजार किमी के क्षेत्रफल में करीब 100 माओवादी कैडर मौजूद हैं।



केंद्र-राज्य के बीच सहमति वाले मुद्दों के प्रमुख बिंदु

{पोटाकेबिन स्कूल का अब 9वीं से 10वीं कक्षा तक विस्तार होगा।

{ दंतेवाड़ा के 11 विकासखंडों में 500 सीटर आश्रम छात्रावास बनेंगे।

{ 28 फरवरी से यूएवी (मानवरहित विमान) कैम्प भिलाई में प्रारंभ होगा।

{बस्तर के हर पंचायत में पोस्ट आफिस और बैंक शाखाएं खुलेंगी। इनमें स्थानीय लोगों की भर्ती होगी।

{ रेडियो, टीवी नेटवर्क और एफएम का शत-प्रतिशत दायरा बढ़ाया जाएगा।

{बीएसएनएल के बंद पड़े 270 मोबाइल टावरों को तुरंत चालू किया जाएगा। शेष|पेज10

{पर्यावरण अनुमति का अधिकार 5 हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 हेक्टेयर तक करने की मांग।

{ बस्तर के आसपास 514 किमी सड़कों के साथ ही दो पुलों का भी निर्माण जल्द होगा।

{ सड़क परिवहन मंत्रालय दो चरणों 6 और 11 हजार करोड़ के जरिए बिछाएगा सड़कों का जाल।

{ आधुनिक तकनीक से फ्री कास्ट फैब्रिकेटेड पुल बनाए जाएंगे।

{ दोड़नापाल से जगरगुंडा नेशनल हाइवे को अब खुद राज्य सरकार बनाएगी।

{ सीआरपीएफ की बची 6 बटालियनें राज्य को जल्द ही मुहैया कराई जाएंगी।

दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह।