पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू जनरेशन डस्टर 2015 लॉन्च

न्यू जनरेशन डस्टर-2015 लॉन्च

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रेनोइंडिया ने न्यू जनरेशन डस्टर-2015 लॉन्च की है। नई डस्टर कई नई खूबियों आैर बेहतर सुविधाआें से लैस है।

कंपनी ने इसमें कई टेक्निकल चेंज किए है। इसमें पहले इंजन में के9के टेक्नोलॉजी प्रयुक्त की गई अब सीएमआे टेक्नोलॉजी लाई गई है जिससे गाड़ी आैर स्मूथ हो गई है। पिकअप भी बढ़ गया है। स्टेयरिंग टच आैर डिजिटल मीटर जैसे बदलाव किए गए है। इसके इंटीरियर को साफ्टलुक दिया गया है। कार की हैंडलिंग स्मोकी है आैर इसका फ्रंट डोर सेडान कार का एक्सपीरियंस कराता है। न्यू जनरेशन डस्टर ऑल व्हील ड्राईव में उपलब्ध है। न्यू डस्टर डीजल 12 वैरिएंट आैर छह आकर्षक रंगों में रही है। रिंग रोड-1 स्थित महादेवा कार्स में न्यू जनरेशन डस्टर-2015 की बुकिंग कराई जा सकती है। महादेवा कार्स जल्द ही भिलाई आैर अंबिकापुर में नया वर्कशॉप भी खोलने जा रहा है। इससे कस्टमर्स को उनके नजदीक में ही कंपनी की क्वालिटी सर्विस मिल सकेगी।