- Hindi News
- महिला की मौत के बाद ससुराल वालों पर दहेज का जुर्म दर्ज
महिला की मौत के बाद ससुराल वालों पर दहेज का जुर्म दर्ज
क्राइम रिपोर्टर|भिलाई. कुम्हारीथाना के ग्राम लिमतरा निवासी ओम हरि चौहान की प|ी मनीषा चौहान की आग से जलने के बाद उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मनीषा की मौत 30 जनवरी को आग से गंभीर रूप से झुलसने के बाद हो गई थी। मामले की जांच में पता चला कि मनीषा को उसका पति ओमहरि चौहान, सास सुशीला बाई, ननद रेखा बाई दहेज के लिए परेशान किया करते थे। ओम हरि तो दहेज के लिए उससे मारपीट भी कर चुका है। इससे परेशान होकर ही मनीषा ने आत्महत्या की। अभी ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।