पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार नजर आए तो रोकें उसमें लिप्त हों: पं. मेहता

भ्रष्टाचार नजर आए तो रोकें उसमें लिप्त हों: पं. मेहता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआपको कहीं भ्रष्टाचार होता नजर आए तो चुप नहीं रहना चाहिए। उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। यह बात पंडित विजयशंकर मेहता ने भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से कही।

उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के कई रूप हैं। सही बात को जानते हुए भी उसे नहीं बताना और भ्रम फैलाना भी भ्रष्टाचार है। द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने लोगों को बताया कि वर्षा इंद्र नहीं करते, प्रकृति करती है। पंडित मेहता ने कहा कि हिंसा ही अपराध नहीं है। इसके कई रूप हैं। टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से बच्चें अश्लील चित्रों और बातों के संपर्क में रहे हैं। यह भी अपराध है। पहले लोग जिन बातों को 21 साल की उम्र में भी नहीं जानते थे, वे बातें आज आठ साल का बच्चा केवल एक बटन दबाकर जान लेता है।

आगे कहा कि मैं इन साधनों का विरोध नहीं करता, लेकिन इनका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। हमें भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। स्मृति नगर में आयोजित एक शाम राष्ट्र के नाम में विधायक विद्यारतन भसीन, राजीव चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भिलाई के स्मृतिनगर में आयोजित कार्यक्रम एक शाम राष्ट्र के नाम में पंडित विजयशंकर मेहता को सुनने जुटे लोग।