- Hindi News
- शहरवासियों को दुर्ग से राजनांदगांव तक तीसरी रेल लाइन का लाभ जल्द
शहरवासियों को दुर्ग से राजनांदगांव तक तीसरी रेल लाइन का लाभ जल्द
भिलाई|दुर्ग सेराजनांदगांव तक तीसरी रेल लाइन विस्तारीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस रेल लाइन का सर्वाधिक लाभ रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। क्योंकि काम पूरा होने के बाद लोकल ट्रेनों के लिए एक लाइन काे रिजर्व कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को ट्रेन के आउटर पर खड़े होने से भी निजात मिलेगी। दुर्ग से बिलासपुर तक तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद इसका विस्तारीकरण राजनांदगांव तक किया जा रहा है। काम पूरा होने में दो महीने का समय लगेगा उसके बाद तत्काल प्रभाव से सेवा शुरू कर दी जाएगी।