- Hindi News
- एसएनजी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई, फैशन शो भी हुआ
एसएनजी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई, फैशन शो भी हुआ
भिलाई|नारायण गुरु विद्या भवन सेक्टर-4 के सभागार में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। जिसमें मुख्य अतिथि शाला समिति के अध्यक्ष वीके मोहम्मद सेक्रेटरी विनय पिताम्बर रहे। उन्होंने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य सदस्य पीटीए अध्यक्ष भूषण लाल डहरिया, प्राचार्या संगीता मिश्रा, उप प्राचार्या कोमल बेदी, प्रधान पाठिका गीता राज गोपाल, रेखा राय शिक्षक-शिक्षिकाएं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 11वीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं 12 के विद्यार्थियों ने फैशन शो प्रस्तुत किया।