प्लांट में चलते ट्रेलर से गिरी रेलपांत सुरक्षा में लापरवाही फिर हुई उजागर
बीएसपी प्रबंधन के दावों के विपरीत मंगलवार को प्लांट में सेफ्टी को लेकर बरती जा रही लापरवाही सामने आई। प्लेट मिल मुख्य मार्ग पर ट्रेलर में ढुलाई के दौरान रेल पांत सड़क पर गिर गया। घटना के वक्त ट्रेलर के आसपास से कोई गुजर नहीं रहा था, अन्यथा वह उसकी चपेट में आ जाता।
सीटू उपाध्यक्ष शांतकुमार ने बताया कि रेल पांत गिरने का प्रमुख कारण ट्रेलर में रेल पांतों को चेन या किसी भी अन्य साधन से बांधा जाना था। इसके अलावा ट्रेलर के दोनों और पिल्लर्स/एंगल भी नहीं लगे थे। इस गंभीर लापरवाही के कारण चलते ट्रेलर से रेल सड़क पर गिर गया। उस दौरान उस व्यस्त सड़क से कर्मचारियों का आना-जाना नहीं हुआ अन्यथा दुर्घटना गंभीर हो सकती थी।
बावजूद चल रहे भारी वाहन
इसके अलावा संयंत्र के नो एंट्री टाइमिंग का कड़ाई से अनुपालन नहीं किया जाना है जिसके चलते विवाद और दुर्घटना की स्थिति बन रही है। स्थिति से प्रबंधन को अवगत कराने सीटू उपाध्यक्ष शांत कुमार ने जीएम सेफ्टी सुरक्षा को पत्र लिखा है।
स्लग ढुलाई में भी अनदेखी
सीटू उपाध्यक्ष की नाराजगी इस बात को लेकर है कि इस तरह कई दुर्घटनाओं के बावजूद स्लग की ढुलाई में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। हाइवा से ढुलाई के दौरान, ओवरलोड तथा डम्प बॉडी लाक ना होने के कारण स्लग के टुकड़े अक्सर सड़क पर गिरते हैं।
ट्रेलर से गिरा रेलपांत।