खेलकूद के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
भिलाई|पं. मदन मोहन मालवीय उमा शाला, कोहका में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। वार्ड 9 के पार्षद राजेश प्रधान मुख्य आतिथि थे। अध्यक्ष पालक-शिक्षक समिति के अध्यक्ष गया प्रसाद वर्मा ने की। माैके पर नर्सरी से कक्षा 8वीं तक वार्षिक क्रीड़ोत्सव में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य पी साहू ने शाला की प्रगति को बताते हुए पालकों से मिल रहे सहयोग से प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलने की बात कही। मुख्य अतिथि प्रधान ने शाला की उपलब्धियों को सराहा और यहां पांच पंखे देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य उमेश बेलचंदन ने किया। इस अवसर पर राकेश साहू, प्रधानपाठक एसएल देवांगन आदि उपस्थित रहे।