पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बीएसपी में क्वार्टर आवंटन वरीयता क्रम में सुधार की है जरूरत: सीटू

बीएसपी में क्वार्टर आवंटन वरीयता क्रम में सुधार की है जरूरत: सीटू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी में कार्यरत विभिन्न ट्रेनीज के ऑनलाइन क्वार्टर आबंटन के वरीयता क्रम सुधार की जरूरत है। ताकि सभी को उनके ग्रेड के अनुरूप मकान आवंटित किया जा सके।

इसे लेकर हिन्दुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन सीटू के सचिव पूरन वर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल जीएम टाउनशिप आलोक झा से मिला। जिसमें बताया गया कि यूनियन द्वारा ट्रेनीज को ऑनलाइन क्वार्टर आबंटन की सुविधा देने के लिए पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर प्रबंधन द्वारा कार्यवाही करते हुए ट्रेनीज को ऑनलाइन क्वार्टर आबंटन की सुविधा प्रदान कर दी गई। ट्रेनीज को ऑनलाइन क्वार्टर आबंटन के लिए एसीटी को कोड 18 तथा ओसीटी को कोड 38 दिया गया है। वरीयता क्रम में एस 1 तथा एस 2 को कोड 38 के बाद रखा गया है। इसके कारण आवास आबंटन प्रक्रिया में ट्रेनीज वरियता में स्थाई कर्मियों (S1, S2) से ऊपर हो जा रहे है जो कि विसंगति है। चूंकि कोड 18, कोड 38 के ट्रेनीज तथा एस 1, एस 2, एस 3 के कर्मी एनक्यू 1 एवं ओपन केटेगरी के आवास के लिए पात्र है। इससे व्यवस्था में काफी हद तक सुधार होगा।

बढ़ते क्रम में रखें ग्रेड : सीटू ने मांग है कि इस विसंगति को सुधार कर वरियता क्रम में एस 1 तथा एस 2 को कोड 38 से ऊपर रखा जाए। अर्थात वरीयता क्रम को बढ़ते क्रम में कोड 18, कोड 38, एस 1, एस 2, एस 3, एस 4, एस 5, एस 6, एस 7, एस 8, एस 9, एस 10, एस11 रखा जाए|

नगर प्रशासन बिल्डिंग में जीएम टाउनशिप से चर्चा करता सीटू प्रतिनिधिमंडल।

बेहतर आवास बनाए जाय
सीटू ने 4 अगस्त को प्रबंधन को दिए मांग पत्र में 400 वर्ग फुट से कम क्षेत्रफल के लगभग 22 हजार आवासों को ढहा कर कम से कम 600 वर्ग फुट के सर्व सुविधायुक्त आवासों की निर्माण की मांग की थी। यूनियन ने बेहतर आवास बनाने की अपनी मांग को दोहराते हुए इस पर शीघ्र नीति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में विजय जांगड़े, डी. माधव राव , डीवीएस रेड्डी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...