पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 103 ग्रामीणों के सेहत की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|सामाजिक संगठन द लाईफ द्वारा ग्राम बोरीगारका के ग्राम पंचायत भवन में निशुल्क चिकित्सकीय शिविर लगाया गया। इसमें आसपास के लगभग 103 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ बीएसपी के डाॅ. मारियानिस मिंज, डॉ. निधि मिंज, डॉ. एचएन यादव, डॉ. अंजु मिंज, डॉ. स्वाति राव, डॉ. एस वापरे सहित अन्य ने मरीजों के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं भी दी। शिविर में अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारा, सरपंच चंद्रिका गजपाल, जितेंद्र साहू, पार्षद केशव बंछोर, अतुल साहू, जनपद सदस्य शत्रुहन साहू रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वीके बाबू, उपाध्यक्ष टीएस चंद्रशेखर, जार्ज फिलिप, ईटी सतीशन, शिजू सोमन, रिजनवाना आदि मौजूद रहे।

खबरें फटाफट
बोरीगारका के ग्राम पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर।

खबरें और भी हैं...