पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पांच साल का सॉल्व करो पेपर, सेट होगा टाइम मैनेजमेंट

पांच साल का सॉल्व करो पेपर, सेट होगा टाइम मैनेजमेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इम्तिहान की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आ रहीं, वैसे-वैसे तैयारियों को लेकर जद्दोजहद परवान चढ़ रही। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं की वार्षिक परीक्षा 23 फरवरी से होनी है। इसकी तैयारियों को लेकर शासकीय विद्यालयों में शिक्षक विषयवार टिप्स दे रहे हैं तो वहीं स्टूडेंट दबाव में परेशान हो रहे। आइए, जानते हैं 2015 की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले चरौदा के गुंजन शर्मा की जुबानी किस तरह उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। कहां-कहां चूक हुई और किन बिन्दुओं पर फोकस किया।

बीएमवाई चरौदा स्थित शासकीय मानसरोवर विद्यालय से पढ़ाई करने वाले गुंजन ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किया। इनका कहना है कि इम्तिहान में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाना कठिन काम नहीं। सिर्फ और सिर्फ टेंशन को दूर करके टाइम मैनेजमेंट सेट करने की जरूरत है। इसके लिए पिछले पांच साल के अनसाल्व पेपर को लेकर गहराई से साल्व करें। सालभर तक विषय की पढ़ाई के बाद जब पेपर को साल्व किया जाता है तो इससे टाइम मैनेजमेंट सेट होता है। यानि किस प्रश्न को कितने समय में हल करना है और कितने लाइन में यह लिखा जा सकता है। इसकी समझ स्टूडेंट को पेपर साल्व करने से आती है। किताब की दुकानों पर पिछले 5 साल के पेपर लेकर तैयारी शुरू कर दें, अब भी वक्त है। 10 दिन तक समयबद्ध तरीके से ध्यान देने से अच्छे नंबर से कोई रोक नहीं पाएगा।

गाइड के भरोसे न रहें: गुंजन बताते हैं कि बाजारों में बिक रही गाइड पर भरोसा न करें। गाइड पर निर्भरता से अब सिर्फ और सिर्फ सवालों तक सीमित रह जाएंगे। इसलिए सवालों का जवाब किताबों से खोज लें और शेष के लिए गाइड की मदद लें।

हर साल तीन सेट का पेपर होता है। खासतौर से ध्यान दें कि 6 नंबर के प्रश्नों को 20 मिनट में लिखने की आदत भी डाल लें। प्रश्नों काे प्वाइंट में बनाकर जब इसको लिखेंगे तो स्पीड बढ़ेगी। हर सेट के विस्तृत प्रश्नों को हल करने से कांसेप्ट भी क्लियर होगा।

तीन सेट के पेपर को करें हल
कांफिडेंस को रखें ऊंचा
परीक्षा को लेकर बेवजह स्टूडेंट तनाव में रहते हैं। यह स्थिति तब बनती है जब परीक्षा की तैयारियों को लेकर स्टूडेंट उदासीन होते हैं। इसलिए पांच साल का पेपर साल्व करने से टाइम मैनेजमेंट सेट होता है। जब तय समय में जवाब लिखने की आदत होगी तो तब कोई तनाव ही नहीं होगा। तीनों सेट के बड़े प्रश्नों का बारीकी से अध्ययन कर लेने से फिर कोई फिक्र ही नहीं होगी। एग्जाम रूम में आसानी से पेपर हल किया जा सकेगा।

मेरिट स्टूडेंट 2015

गुंजन शर्मा

1.पांच साल के पेपर को हल करने से पहले सवालों की लिस्टिंग करें।

2.. इस प्रक्रिया से लघु, अति लघु और विकल्प के प्रश्नों का जवाब भी मिल जाएगा।

3.. मॉडल पेपर या अनसाल्व पेपर को हल करने से छोटे-छोटे प्रश्नों पर निर्भर न रहें।

4.. बड़े सवालों से छोटे सवालों का जवाब मिल जाएगा।

इन बिंदुओं का रखें ध्यान
खबरें और भी हैं...