पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिले के राशनकार्ड धारियों को मार्च अप्रैल का एकमुश्त मिलेगा चावल

जिले के राशनकार्ड धारियों को मार्च अप्रैल का एकमुश्त मिलेगा चावल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|जिले के राशनकार्डधारियाें के लिए अच्छी खबर है। शासन के आदेश पर राशन दुकानों से माह मार्च व अप्रैल का चावल एक साथ दिया जाएगा। राशन दुकानों में इसके भंडारण व वितरण की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। जिले में कुल 598 उचित मूल्य राशन दुकानें हैं। जिन्हें हर माह 9800 टन चावल आवंटन किया जाता है। इस माह 19600 टन चावल का आवंटन किया जाएगा। मगर राशन दुकान में दो सप्ताह में काफी मात्रा में चावल भंडारण होगा। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक या अन्य शासकीय भवनों का उपयोग किया जाएगा। राशनकार्ड धारी राशन दुकान से अपना आवंटन प्राप्त करेंगे। खाद्य, राजस्व एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को भंडारण व वितरण की निगरानी सौंपी जाएगी।

खबरें और भी हैं...