पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईरान का आधा आर्डर जिंदल को हुआ शिफ्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलपांत में मोनोपॉली रखने वाले भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को जेएसपीएल (जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड) ने एक और झटका दिया है। वह रेलवे के डेडिकेटेड इस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के बाद ईरान को भी रेलपांत की सप्लाई करेगा। बीएसपी में उत्पादन में हो रही देरी को देखते हुए रेलवे ने 3 लाख टन रेलपांत में से आधा यानि डेढ़ लाख टन रेलपांत सप्लाई का आर्डर जेएसपीएल को देने की तैयारी कर लिया है। बताया गया कि आर्डर से संबंधित कागजी कार्रवाई फिलहाल प्रक्रिया में है।

ईरान सरकार ने अक्टूबर 2013 में रेलवे की मध्यस्थता में सेल के साथ 233 मिलियन डॉलर में 18 मीटर लंबी रेलपांत (3 लाख टन) सप्लाई के लिए समझौता किया है। इस सौदे को हासिल करने के लिए जेएसपीएल ने भी प्रयास किए थे लेकिन आर्डर नहीं मिला। अब उसी आर्डर का आधा हिस्सा रेलवे ने जेएसपीएल को देने जा रहा।

इस बारे में कोई जानकारी नहीं
ईरान से मिले रेलपांत के आर्डर का कुछ हिस्सा अन्य कंपनी को दिए जाने की योजना थी। जेएसपीएल को दिया गया है कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है। विजय मैराल, सीओसी, बीएसपी

260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल कर चुका तैयार
जेएसपीएल ने बीएसपी के बाद 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल तैयार करने में सफलता हासिल की है। अब तक कंपनी 87 मीटर लंबी रेलपांत बना रही थी। लेकिन कंपनी को आरडीएसओ से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कंपनी अपनी पटरी रेलवे को सप्लाई नहीं कर पा रही थी।

जेएसपीएल को पहली बार दिया ऐसा ऑर्डर
इसके पूर्व डिमांड मुताबिक रेलपांत की सप्लाई कर पाने में नाकाम होने के बाद रेलवे ने पहली बार जेएसपीएल को 90 हजार 175 टन 260 मीटर लंबी रेलपांत का आर्डर दिया। कंपनी आर्डर मुताबिक रेलपांत की सप्लाई कर चुकी है।

ऑर्डर को लेकर ईरान बना रहा था दबाव
सेल ने पूर्व दिए रेट में 7 फीसदी का कट आफ करने पर ईरान को 18 मीटर लंबी रेलपांत सप्लाई किए जाने पर सहमति बनी। सूत्रों की मानें तो पहले रेट को लेकर और अब सप्लाई में हो रही देरी से ईरान भारतीय रेलवे और सेल पर दबाव बनाने लगी थी।

45 साल तक बीएसपी की मोनोपॉली
बीएसपी रेलवे को उनकी मांग और वांछित गुणवत्ता की रेलपांत सप्लाई करता है। बीएसपी 45 वर्षों से रेलवे को हर क्वालिटी की रेलपांत दे रहा है। अब तक 5 लाख 50 हजार किमी लंबी रेलपांत बना चुका है।

पहली बार मिला बड़ा आर्डर
जानिए, आखिर कैसे हाथ से निकला आर्डर
बीएसपी में फिलहाल 13, 25 और 65 मीटर लंबी रेलपांत का निर्माण हो रहा है। ईरान की डिमांड 18 मीटर लंबी रेलपांत की है। इसलिए बीएसपी को उस साइज की नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग के लिए खास मशीन का ऑर्डर करना पड़ा। बीएसपी के ऑर्डर पर आस्ट्रिया की कंपनी नेक्स्ट सेंस ने करीब 6 महीने पूर्व मशीन की सप्लाई भी कर दी। जिसे स्थापित करने के रेल मिल को 5 से 6 दिनों के लिए शट डाउन लेना पड़ेगा। पहले ही आर्डर सप्लाई नहीं कर पाने के कारण आलोचना झेल रहा स्थानीय प्रबंधन अब ऐसा नहीं चाहता है।

भास्कर ब्रेकिंग
खबरें और भी हैं...