कुम्हारी पालिका के विकास कार्यों के लिए मिले 2 करोड़ 43 लाख रुपए
भिलाई|नगर पालिका परिषद कुम्हारी के विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने 2 करोड़ 43 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। परिषद ने शासन से अद्योसंरचना मद से 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिस पर शासन ने 27 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 43 लाख रुपए स्वीकृत किए। इसमें पालिका के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, सुलभ शौचालय, नाली निर्माण, संधारण, सामुदायिक भवन निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, चौक-चौराहों का उन्नयन समेत अन्य कार्यों के लिए राशि मिली है। लंबे समय बाद पालिका के विकास के लिए राशि मिली है।