पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • फरवरी में तापमान 33 पर, गर्मी में पहुंच सकता है 50 डिग्री तक

फरवरी में तापमान 33 पर, गर्मी में पहुंच सकता है 50 डिग्री तक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार की गर्मी ग्लोबल वार्मिंग की वजह से लोगों को खूब झुलसाएगी। पिछले साल मई में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था, इस बार 50 डिग्री तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। अभी से ही मौसम के उलटफेर ने ऐसे संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर फरवरी में ठंड रहती है, जबकि दिन का तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बुधवार को रात का पारा 17 डिग्री और दिन का 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल, दो-तीन दिन तक रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा। मौजूदा समय में कश्मीर व शिमला में बर्फबारी की वजह से यहां इसका असर बना है। मौसम क्लियर होने के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी। भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान इसलिए भी है क्योंकि फरवरी में ही तापमान 33 डिग्री को छू गया है। जो सामान्य 28 डिग्री से ज्यादा है।

बचने की कवायद
अचानक चिलचिलाती धूप से खुद को बचाने के लिए युवक-युवतियां चेहरे को कवर करके चल रहे हैं। बुधवार को सुपेला चौक पर ऐसे वाहन सवार दिखे जो धूप से बचने के सारे उपाय करते दिखे।

इस तरह चढ़ा तापमान
सुबह 7 बजे 14 डिग्री

सुबह 9 बजे 20 डिग्री

सुबह 11 बज 27 डिग्री

दोपहर 1 बजे 30 डिग्री

दोपहर 2 बज 32 डिग्री

दोपहर 3 बजे 33 डिग्री

शाम 5 बजे 32 डिग्री

खबरें और भी हैं...