पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन आवेदन, प्रिंट कॉपी जमा करने की दिक्कत

ऑनलाइन आवेदन, प्रिंट कॉपी जमा करने की दिक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं.रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन को लेकर छात्रों की परेशानियां खत्म भी नहीं हुई कि उनके सामने नई दिक्कत गई।

ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जमा करने को लेकर छात्र मशक्कत कर रहे हैं। किसी कॉलेज में आवेदन की प्रिंट कॉपी लेने से इंकार किया जा रहा है, तो कहीं जनभागीदारी शुल्क के नाम पर छात्रों से पैसे लिए जा रहे हैं। आवेदन की प्रिंट कॉपी जमा करने को लेकर परेशान ऐसे ही कई छात्र बुधवार को विवि पहुंचे। यहां अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। शहर के अलावा धमतरी, भिलाई, बालोद, बेमेतरा सहित अन्य जगहों के कई कॉलेजों में प्रिंट कॉपी जमा करने के दौरान छात्रों से 300 से 400 रुपए तक अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। जबकि विवि से निर्धारित शुल्क के अलावा कॉलेज सिर्फ फारवर्डिंग चार्ज के नाम पर 30 रुपए तक ही ले सकता है। यह स्थिति सरकारी निजी दोनों कॉलेजों में है। इसे लेकर भी छात्रों में भारी नाराजगी रही है।

सख्तकार्रवाई होगी : विविके कुलसचिव केके.चंद्राकर का कहना है कि कॉलेजों को साफ निर्देश है कि वे किसी छात्र का फार्म लेने से इंकार नहीं करें। इसके साथ ही विवि से निर्धारित शुल्क के अलावा फारवर्डिंग चार्ज को जो शुल्क है उसे छोड़कर कोई अन्य शुल्क ले। इसके बाद भी शिकायतें सामने रही है। इसके लिए विवि की टीम कभी भी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर सकती है। ऐसा करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सवालाख छात्रों ने किया है आवेदन : विश्वविद्यालयकी ओर से अभी ग्रेजुएशन पार्ट-2 3 के नियमित स्वाध्यायी पार्ट-1 के स्वाध्यायी छात्रों से ऑनलाइन आवेदन भराए जा रहे हैं। इसमें करीब सवा लाख छात्रों ने आवेदन कर दिया है।