- Hindi News
- भिलाई|मैत्री विद्यानिकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल रिसाली में पुरस्कार वितरण एवं
भिलाई|मैत्री विद्यानिकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल रिसाली में पुरस्कार वितरण एवं
भिलाई|मैत्री विद्यानिकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल रिसाली में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि बीएसएफ भिलाई के आईजी एसएस चहर ने कहा कि किसी भी देश के निर्माण में विद्यालय प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि वे एक श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करते हैं। विशेष अतिथि मैत्री दंत चिकित्सक महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र दुर्ग के डीन डॉ. अनिल घोम थे।स्वागत भाषण संस्था के प्रबंधक एस सजीव ने दिया। प्रबंधन प्राचार्य सजीता थम्बी ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। वार्षिक पत्रिका मैत्री का लोकार्पण भी किया गया। संस्था अध्यक्ष के सुधाकरन, प्रबंधक साजन, मैत्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी सुब्रमण्यम भी विशेष रूप से मौजूद थे। शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। दसवीं-ग्यारहवीं के 6 विद्यार्थियों को फाउंडर प्रेसिडेंट्स छात्रवृत्तियां एवं 6 गरीब विद्यार्थियों को स्व. गंगाधरन एवं स्व. भास्करन छात्रवृत्तियां दी गई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की थिरकन, एकला चलो गीत, भारतीय संस्कृति, अनेकता एवं एकता, वेस्टर्न बीट, कोइली नृत्य आदि पर दर्शक झूम उठे। पूरा कार्यक्रम स्वच्छता प्रमुख प्रसंग रहा। नाटक स्वच्छ मानसिकता, स्वस्थ समाज की प्रस्तुति दी गई। संचालन उपप्राचार्य बीना सजीव, अविनाश मल्होत्रा, मित्तल सिंह, आकाश गौर, आकांक्षा वर्मा, स्वाति महेंद्र अपर्णा भट्ट ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधान अध्यापिका निशी साजन ने किया।
गुरुवार को हुए पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
मैत्री स्कूल में मनाया रंगारंग एनुअल डे, छात्रवृत्तियां भी बांटी