पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशी लगभग तय, कल नामों पर लगेगी मुहर

पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशी लगभग तय, कल नामों पर लगेगी मुहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की 2 नगर पालिका और 3 नगर पंचायत में चुनाव, बीजेपी संभागीय समिति में तो कांग्रेस प्रदेश चयन समिति में रखेगी दावेदारों के नाम

सिटीरिपोर्टर। भिलाई

नगरीयनिकाय चुनाव के लिए नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के दावेदारों की सूची बन गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने जिला स्तर से इसे एप्रूव भी कर दिया है। अब बीजेपी में संभाग समिति और कांग्रेस प्रदेश समिति की बैठक में इन नामों को पेश करेगी। इसके बाद ही अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख सामने रही है, दावेदार टिकिट फाइनल को लेकर दिग्गजों के चक्कर लगाने लगे हैं। दावेदारों को आकाओं ने तो यह तक कह दिया है कि अभी नामांकन फॉर्म खरीद ले लो। इसलिए तीनों नगर पंचायत और दोनों पालिका में नामांकन लेने का सिलसिला चल रहा है। कुम्हारी और पाटन इलाके में चुनावों की ज्यादा सरगर्मी है।

कांग्रेसके अलग-अलग तो बीजेपी के एक जैसे मुद्दे : दोनगर पालिका और तीन नगर पंचायत में चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस सभी क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। तो वहीं बीजेपी अपने विकास कार्यों को बताएगी। इसलिए कांग्रेस के अलग-अलग मुद्दे है। बीजेपी के एक जैसे है। कांग्रेस सभी जगहों में धान खरीदी, नसबंदी कांड और राशन कार्ड का मामला उठाने वाली है। तो वहीं बीजेपी अपनी उपलब्धियां बताएगी। उतई में अधूरे कार्य, धमधा, अहिवारा और पाटन में सड़क का मामला उठेगा। कुम्हारी क्षेत्र में सफाई पानी का मुद्दा रहेगा।

धमधा

नगरपंचायत धमधा में कांग्रेस और बीजेपी ने अध्यक्ष पद के अलावा 15 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशी की सूची तैयार है। बीजेपी इसे संभाग समिति और कांग्रेस पीसीसी में पेश करेगी। यहां भी 13 दिसंबर तक नामों का ऐलान हो जाएगा। यहां का आरक्षण सामान्य महिला है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से सुनीता गुप्ता, माहेश्वरी गोस्वामी और मंजू धीवर के लिए चर्चा चल रही है। बीजेपी से शशि यादव, श्वेता अग्रवाल और दुलारी मिश्रा ने दावेदारी की है। यहां बीजेपी में साजा विधायक लाभचंद बाफना और कांग्रेस में पूर्व विधायक रविंद्र चौबे की भूमिका टिकिट वितरण में मुख्य रहेगी।

अहिवारा

नगरपालिका में कांग्रेस और बीजेपी को खूब मेहनत करनी पड़ेगी। कांग्रेस से दावेदारी करने वालों में सबसे पहला नाम शोभा का है। इसके बाद वकील शोभा सि