पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसबंदी कांड पर पीएम को घेरा

नसबंदी कांड पर पीएम को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुरमें हुए नसबंदी कांड को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा, विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। प्रमुख मुद्दों पर बहस भी हुई। प्रस्ताव रखा। पारित भी किया। सुकमा के नक्सली हमला भी संसद का मुख्य मुद्दा बना। कालाधन कब वापस आएगा।

मध्यान्ह भोजन में इतनी गड़बड़ियों के बाद सरकार क्या कदम उठा रही है। 14 साल में तो राम का वनवास खत्म हो गया था, लेकिन 14 साल में हमारे प्रदेश का विकास क्यों नहीं हुआ। इस तरह के प्रश्न गुरुवार को केपीएस में हुई संभाग स्तरीय स्पर्धा छात्र संसद में पूछे गए। छात्र संसद में छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री और सांसद बनकर आए। उद्घाटन संभाग आयुक्त डॉ. बीएल तिवारी, उपायुक्त आनंद मसीह, कार्यपालन यंत्री कैलाश मढ़रिया, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त माया वारियार, डीईओ अशोक नारायण बंजारा, सहायक संचालक शिक्षा अमित घोष, कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के एमडी आनंद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य अर्चना मिश्रा आदि मौजूद रहे। समापन सत्र में कलेक्टर आर. शंगीता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

ये रहे विजेता

दुर्गप्रथम, राजनांदगांव द्वितीय, बालोद तृतीय, बेमेतरा चतुर्थ, कवर्धा पांचवे स्थान पर रही।

इन मुद्दों पर भी हुई बहस

छात्र-छात्राओंने छात्र संसद में बस्तर के विकास पर सत्तापक्ष की सरकार क्या कर रही है। खाद्य भंडारण नीति, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने क्या किया है। स्कूली शिक्षा और जनता की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी पर ही बहस हुई। राज्य में बढ़ रही नशाखोरी एवं घटते हुए वनों पर भी चिंता जताई।

नेहरूनगर केपीएस में छात्र संसद में सांसद बनकर प्रदेश की समस्या रखते स्टूडेंट्स।