पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स डे पर किया गया खिलाड़ियों का सम्मान

स्पोर्ट्स डे पर किया गया खिलाड़ियों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|श्री शंकराविद्यालय सेक्टर-10 में गुरुवार को 28वां वार्षिक क्रीड़ोत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विजय शाह ने बच्चों को हारने पर भी निराश होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास की समझाइश दी और लगातार परिश्रम करने की बात कही। विशेष अतिथि संघ के सचिव राजेश दवे ने खेल को चरित्र निर्माण में सहायक बताया। विद्यालय के अध्यक्ष आरटी रामचंद्रन ने स्कूल में खेल सुविधाओं एवं पढ़ाई अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य वीएस कल्पना ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के सचिव एस स्वामीनाथन ने बच्चों की उपलब्धियों को सराहा। पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष देवेष रुसिया ने शारीरिक मानसिक विकास में खेलकूद की महत्ता बताई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मैराथन के विजेता बच्चों एवं अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया। आभार प्रदर्शन कप्तान अविनव दुबे ने किया।

श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान करते अतिथि।