खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
भिलाई.सेक्टर-1स्थित बीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव 2014 का आयोजन किया गया। बीएसपी के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सेवाएं विभाग के प्रबंधक राजेश पटेल ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर दाैड़ आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। वीके तायड़े ने स्वागत भाषण दिया। पालक शिक्षक समिति की अध्यक्ष मिसिबा शिरीन सदस्य महिमा दहाट भी उपस्थित रहीं।