हंगामे के बाद दो दिन के लिए रुका तबादला
बीएसपी में एक कर्मी के तबादले पर सीटू ने एसपी-2 में हंगामा मचाया। माहौल बिगड़ता देख डीजीएम इंचार्ज ने प्रदर्शनकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। सोमवार तक के लिए तबादला आदेश को रोकते हुए जीएम के आने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सीटू सदस्य वापस लौटे। बीएसपी में मान्यता के लिए होने वाले चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक रहा है, श्रमिक संगठनों की गतिविधियां तेज होने लगी है। उनके द्वारा कर्मियों का विश्वास हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ऐसे दो मामले बीते तीन दिनों में सामने आए। जिसमें प्रबंधन ने अपने हिसाब से कर्मियों का तबादला एक विभाग से दूसरे विभाग कर दिया तो आदेश को निरस्त कराने के लिए यूनियनों ने प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की। ऐसा ही एक मामला शनिवार को एसपी 2 में सामने आया। जहां ऑटो रिपेयर शॉप में पदस्थ चंद्रसेन देवांगन का तबादला एसपी 2 में 2 साल के लिए अस्थाई तौर पर किया गया। यहां से चालक का पद नहीं होने का हवाला देते हुए उसका तबादला एसपी 3 में कर दिया गया। इसकी जानकारी सीटू पदाधिकारियों को मिलने पर संगठन के 40-50 सदस्य एसपी 2 पहुंच गए और तबादला आदेश के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया। माहौल बिगड़ता देख डीजीएम इंचार्ज बशर ने प्रदर्शनकारियों के चर्चा के लिए बुलाया और उनका पक्ष सुनने के बाद ट्रांसफर आर्डर को सोमवार तक के लिए रोक दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि जीएम के अवकाश से लौटने के बाद मामला का निराकरण कल लिया जाएगा। इसके अलावा एसपी 2 में कैंटीन व्यवस्था, रेस्ट रूम सहित डिपार्टमेंट की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
दबावबेअसर, लेना पड़ा चार्ज : इसीतरह का मामला तीन दिन पूर्व एसएमएस 2 में सामने आया था। जहां से अटेंडेंट अनिल जैन का तबादला फैरो अलाय सेक्शन किया गया। इस मामले में इंटक ने मोर्चा खोल दिया था। संगठन पदाधिकारी तबादला आदेश निरस्त करने की मांग कर रहे थे। प्रबंधन पर संगठन का दबाव काम नहीं आया। अंतत: अनिल जैन को फैरो अलाय में चार्ज लेना पड़ा।
ब्लास्ट फर्नेस में हुआ मॉकड्रिल
एसपी-2 में कर्मी के तबादले पर सीटू पदाधिकारियों का हंगामा, माहौल बिगड़ता देख डीजीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की
बीएसपी|