पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल के शेयर बेचने का विरोध करंेगे कर्मचारी

सेल के शेयर बेचने का विरोध करंेगे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. सेलके पांच प्रतिशत शेयर बेचने के विरोध में सभी ट्रेड यूनियनों को एकजुट किया जाएगा ताकि विरोध प्रदर्शन किया जा सके। भिलाई स्टील मजदूर सभा (एटक) की सामान्य परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया। संगठन के महासचिव विनोद सोनी ने बताया कि सेल का पांच प्रतिशत शेयर बेचने से सरकार को जितनी रकम प्राप्त हुए उतनी राशि तो सेल में हो रही चोरी को रोक कर भी बचाया जा सकता है। बीएसपी में हर साल करोड़ों की चोरी हो रही है।

इनमुद्दों पर भी हुई चर्चा: इसकेअलावा बैठक में एचआरए नए बेसिक का 20 प्रतिशत देने, नया पेंशन स्कीम को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर रिटायर्ड कर्मियों को उपलब्ध कराने, इनसेंटिव स्कीम, प्रमोशन पॉलिसी में सुधार, डेली रिवार्ड स्कीम दोबारा चालू करने, खाली पद भरे जाने, बीएसपी के समस्त स्कूलों में भर्ती पढ़ाई का स्तर एक समान करने, क्वार्टर अलॉटमेंट में हो रही धांधली में रोक लगाने, गैर बीएसपी कर्मियों को क्वार्टर अलॉटमेंट के लिए कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही टाउनशिप में चौपट सफाई व्यवस्था, प्लांट में हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई। कैंटीन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई।

17को प्रदर्शन: बीएसपीमें कार्यरत ठेका श्रमिकों (एक्सपांशन प्रोजेक्ट को छोड़कर) का बढ़ा हुआ एडब्लूए जो कि 1 जुलाई 2014 से लंबित है। इसके लिए एटक 17 दिसंबर की शाम 5 बजे से इक्विपमेंट चौक में प्रदर्शन किया जाएगा।