पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धमधा से शशि, पाटन से कृष्णा उतई से सुनीता बीजेपी की अध्यक्ष प्रत्याशी

धमधा से शशि, पाटन से कृष्णा उतई से सुनीता बीजेपी की अध्यक्ष प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने तीन नगर पंचायत (धमधा, पाटन और उतई) में अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शनिवार को किया। उतई नगर पंचायत में सुनीता शर्मा, धमधा में शशि यादव और पाटन में अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा भाले को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले अहिवारा और कुम्हारी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार देर रात जारी हो चुकी है। कुम्हारी पालिका में अध्यक्ष पद के लिए बबला चंद्राकर और अहिवारा में मंजूलता यादव को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। अध्यक्ष पद के अलावा बीजेपी दोनों नगर पालिका और तीनों नगर पंचायत में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बीजेपी ने इस बार जातिगत आरक्षण स्थिति के आधार पर टिकिट वितरण किया है। इसमें कई मौजूदा पार्षदों की टिकिट आरक्षण स्थिति और खराब परफार्मेंस के कारण टिकिट कटी है।

कांग्रेस ने अभी सूची जारी नहीं की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज यह हो सकता है।

नामांकन अपडेट

{नगर पालिका परिषद कुम्हारी : शनिवार को पांच अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म भरा। इसमें तीन कांग्रेस के विजय वर्मा, कृष्णु राम कुर्रे और ओम नारायण वर्मा है। निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वर पटेला और राजेंद्र कुमार ने भी नामांकन भरा। अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार जैन ने भी नामांकन भरा। पार्षद लिए 82 और अध्यक्ष पद के लिए 13 ने नामांकन खरीदा है।

{नगर पालिका परिषद अहिवारा: नगर पालिका परिषद में शनिवार को 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा। इसमें 15 पार्षद और एक अध्यक्ष पद के लिए है। वहीं बीजेपी के अशोक बाफना, कांग्रेस के अशोक साहू और राजेश साहू ने नामांकन फॉर्म दाखिल भी कर दिया।

{नगर पंचायत उतई :नगर पंचायत उतई में चौथे दिन 13 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म लिया। दो ने फॉर्म जमा भी कर दिया। अब तक कुल 52 ने नामांकन लिया है। इसमें 6 अध्यक्ष और 46 पार्षद पद प्रत्याशी के लिए है। शनिवार को वार्ड 1 से यशवंत देवी नेताम, कलिन बाई, सरिता ठाकुर, वार्ड 2 से राधेश्याम साहू, 3 से निहाल सिंह, 4 से अंचल वर्मा, 5 से बेदन बाई, 7 से भीमसेन सिन्हा, 12 से सरस्वती गढ़े, 13 से गणेश ठाकुर, 14 से कांशीराम साहू, 15 से ललिता सोनवानी जयश्री साहू ने फॉर्म लिया है।

नगर पंचायत धमधा पार्षद प्रत्याशी सूची

वार्डप्रत्याशी

01 सुनील ग