पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्रवात के कारण रात में ठंड हुई कम

चक्रवात के कारण रात में ठंड हुई कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हवाओं की दिशा बदलते ही तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। आज भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाए रहने की वजह दुर्ग-भिलाई में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसका असर देखने को मिलेगा। मौैसम विशेषज्ञों ने बताया कि ऊपरी हवा में बने चक्रवात के कारण दिन का पारा गिर रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतमतापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। पारा 14 से बढ़कर से सीधे 17.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात में ठंड का कम एहसास हुआ। वहीं दिन का पारा गिरने की वजह से मौसम ठंडा रहा। लोग दिन में गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से निकले। दोपहर दो बजे के आसपास बूंदाबांदी भी हुई। इसके कारण मौसम और भी ठंडा हो गया।

इसलिए बदला मौसम

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एमएल साहू ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जो हाल ही में दोबारा लौटा है। जम्मू में सिस्टम बनने की वजह से राजस्थान के ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात के कारण हवाओं की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्वी हो गई। पूर्वी हवा होने की वजह से बंगाल की खाड़ी में नमी आई है। इसके चलते प्रदेश में गुरुवार से नमीयुक्त हवाएं चल रही है। इसलिए दिन में ही बादल छाए हुए हैं।

भिलाई. भिलाई-दुर्ग में शनिवार की दोपहर 3 बजे बदली के कारण हल्का कोहरा छाया रहा।

दोपहर 3 बजे फोरलेन पर सुबह जैसा हाल