पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया 29वां वार्षिकोत्सव

दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया 29वां वार्षिकोत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|दिल्ली पब्लिकस्कूल में प्राइमरी सेक्शन का 29वां वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि बीएसपी के जेएलएन हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुबोध हीरान रहे। समारोह की शुरुआत 36 बच्चों ने स्वागत गीत गाकर की। दीप प्रज्वलित कर 20 बच्चों ने नृत्यांजलि पेश की। नृत्यांजलि में बच्चों ने दीयों के साथ पारंपरिक डांस किया। प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि और वहां उपस्थित लोगों का स्वागत किया। जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के भाषण के बाद कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत बचपन के दिन नाम के डांस से की गई। बचपन के दिन के डांस में सौ छोटे बच्चों ने अलग-अलग गानों में डांस प्रस्तुत किया। उसके बाद टीन ड्रीम के टाइटल से 46 बच्चों ने अपने सपनों के बीच में आने वाले विभिन्न तरह के कठिनाईयों को एक्सप्रेस किया। ड्रामा मां तुझे सलाम और शेडो प्ले फैमिली-द अल्टीमेट बॉन्ड नाम से बच्चों ने पेश की।