- Hindi News
- अंतरशालेय खेल में सेक्टर 5 के 14 छात्रों ने जीते 20 गोल्ड
अंतरशालेय खेल में सेक्टर-5 के 14 छात्रों ने जीते 20 गोल्ड
भिलाई|बीएसपी द्वाराप्राइमरी सेक्शन की अंतर्शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिए 100 मीटर, 75 मीटर, 50 मीटर, मेढक दौड़, आलू दौड़ और नींबू दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बीएसपीईएमएमएस सेक्टर 5 के 14 स्टूडेंट्स ने विभिन्न खेलों में 20 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 मेडल जीतकर चौथी बार चैंपियन बना। विद्यालय की प्रधानाचार्य एन दयाल ने पी टी टीचर स्नेहलता और विजेताओं को बधाईयां दी।
गोल्ड सिल्वर मैडल के साथ सेक्टर-5 स्कूल के विजेता खिलाड़ी टीचर।