- Hindi News
- भिलाई|संजय रूंगटाग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूड द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल ऑफ
भिलाई|संजय रूंगटाग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूड द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल ऑफ
भिलाई|संजय रूंगटाग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूड द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल ऑफ भिलाई में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश स्कूल शिक्षा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री केदारनाथ कश्यप, विशेष अतिथि विद्यारतन भसीन विधायक वैशाली नगर, अध्यक्ष चेयरमेन संजय रूंगटा थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों से बौद्धिक स्तर का विकास बढ़ता है। सरस्वती वंदना के साथ बच्चों ने नृत्य गीत एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में रूंगटा पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन एमपी यादव, डायरेक्टर रजनी रूंगटा, हर्षा रूंगटा एवं सभी अभिभावक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
रूंगटा पब्लिक स्कूल में मना वार्षिकोत्सव