पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर उदय मुहिम आज की जरूरत

किशोर उदय मुहिम आज की जरूरत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीस्कूल में इंडियन पेडियाट्रिक अकेडमी द्वारा संचालित किशोर उदय अभियान चलाया गया। इस अवसर पर इंदौर से डॉ जेएस टूटेजा, फैमिली लाइफ एजुकेशन नागपुर से डॉ सुनीता कोठारी, डॉ राजीव मेहता,डॉ शुभदा रिवड़वड़कर, राजनांदगांव से पुखराज बाफना उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण देते हुए सहायक क्षेत्रीय निर्देशक छग प्रक्षेत्र प्रशांत कुमार ने कहा कि किशोर उदय अभियान आज की आवश्यकता है। किशोरावस्था में बहुत से परिवर्तन होते हैं जो प्राकृतिक हैं। लेकिन इनके कारण कई दुविधाएं किशोरों के मन में पैदा होती हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से इन दुविधाओं का समाधान करना आसान होगा। इससे उन्हें एक सुरक्षित स्वस्थ भविष्य मिलेगा। डॉ सुनीता तिवारी ने कहा कि यह अवस्था एक ओर जिज्ञासा को जन्म देती है तो दूसरी ओर समस्या को। इन समस्याओं का उचित समाधान ही इनके लिए सुखद जीवन की शुरुआत हो सकती है।

डॉ पुखराज बाफना के अनुसार शिक्षण प्रक्रिया सार्वकालिक है। आदमी आजीवन सीखता है और समस्याओं का समाधान हमेशा ढूंढता रहता है। लोग अपने बच्चों को संस्कार दें, मार्गदर्शन करें। यही आज की मांग है।

ये कार्यक्रम अब तक लगभग 26-27 नगरों में हो चुका है। सभी आए आमंत्रित चिकित्सकों को प्रशांत कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.जी.ए.कुमार ने किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक,विद्यार्थी और पालक उपस्थित रहे।