- Hindi News
- कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में बाहरवीं के छात्रों को दी विदाई
कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में बाहरवीं के छात्रों को दी विदाई
केपीएस डीपीएस की छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृितक कार्यक्रम की प्रस्तुति, गीत नृत्य ने मोहा मन
भिलाई|कृष्णा पबिल्कस्कूल नेहरू नगर में बाहरवीं के छात्रों के पारंपरिक तरीके से विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों के सानिध्य में युवा काउंसिल मेंबर ग्याहरवीं के छात्रों द्वारा किया गया। ड्रेस कोड का पालन करते हुए बाहरवीं की लड़कियां साड़ी पहनकर और लड़के सूट पहनकर समारोह में शामिल हुए। वहीं ग्याहरवीं के छात्र यूनिफॉर्म में रहे। सुबह साढ़े नौ बजे बाहरवीं के छात्रों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके बाद सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहां उपस्थित चैयरमेन एम एम त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीनियर प्रिंसिपल आनंद कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल एडमिनिस्ट्रेशन सविता, प्रिंसिपल एकेडमीक अर्चना मिश्रा ने विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों को बनाये रखने की दी। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल केके शर्मा ने धन्यवाद व्यक्त किया।