आईपीएस स्कूल में मना वार्षिकोत्सव
भिलाई|आईपीएस इंग्लिशमीडियम स्कूल शिवपुरी जामुल में तीसरा वार्षिक उत्सव मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि भाजपा जिला भिलाई के उपाध्यक्ष फनेंद्र पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सदस्य प्रेमसागर चतुर्वेदी ने की। विशेष अतिथि में वार्ड-1 के पार्षद अश्विनी देवांगन, वार्ड-3 के हरीश वर्मा, वार्ड-10 की रामप्यारी वर्मा आदि रहे। शुरुआत में सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद स्वागत भाषण स्कूल डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया। अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डुकेश्वरी साहू ने किया।