रूआबांधा सेक्टर में महिला समिति गठित
भिलाई|नया रूआबांधासेक्टर फेज-2 विकास समिति के महिला मंडल का गठन किया गया। मंडल की प्रभारी मंजू सिंह, उप-प्रभारी संध्या सिंह को चुुना। विशिष्ट सलाहकार कमला शर्मा, छाया मुदलियार, सिया चंद्राकर,प्रभाति सिन्हा, शीला काले, नीता नागेश को नियुक्त किया। इसके अलावा मधु तिवारी,दीपा पाल, नीता नागेश, पूजा पाल आदि को संयोजक बनाया गया। पदाधिकारियों ने सेक्टर की साफ-सफाई, सौहार्द वातावरण एवं सेक्टर की सभी समस्याओं के समाधान में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इसके लिए हर माह के दूसरे रविवार को बैठक का सुझाव दिया गया। अंत में विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद पाल ने सभी को बधाई देते हुए सेक्टर के विकास में सहयोग देने की अपील की।